{"_id":"5a22e69b4f1c1bc8678bf48a","slug":"death-in-one-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल युवक का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। एक हादसा अनियंत्रित बाइक समेत सड़क पर गिरने की वजह से हुआ, जबकि दूसरा हादसे में बस में सवार युवक नीचे उतरते वक्त बस के फाटक से ही टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहां गांव निवासी सर्वेंद्र उर्फ सोनू व विकास एक बाइक से शुक्रवार की रात में तमकुहीराज बाजार से घर वापस जा रहे थे। तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग पर चखनी गांव के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चला रहे सर्वेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज ले गए। घायल सर्वेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परंतु परिजन उसे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा तरयासुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के पास शनिवार की सुबह बस से उतरते वक्त एक युवक घायल हो गया। सीमावर्ती बिहार प्रांत के कुचायकोट थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी साहुद आलम शनिवार की सुबह गोरखपुर से गोपालगंज जाने वाली बस से गांव जा रहे थे। बनवरिया के पास साहुद बस के गेट से टकराकर घायल हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज उमेश कुमार ने घायल साहुद को तमकुही सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।