फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead body burried two km from village

दो किलोमीटर दूर दफनाया था शव

Tue, 23 May 2017 11:16 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 23 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
dead body burried two km from village
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
रामकोला। थाना क्षेत्र के मांडेराय गांव के खेदू छपरा टोला से रविवार की रात से गायब 26 वर्षीया विवाहिता का शव मंगलवार को सिहुलियामठिया गांव के पास एक गड्ढे में मिला। ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था, लेकिन मामला खुलने के भय से अधजले शव को इस गड्ढे में लाकर दफना दिया था। पति के बताने पर पुलिस ने गड्ढे को खुदवाकर शव बाहर निकाला। इस मामले में पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गांव निवासी जालंधर की पत्नी प्रियंका बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। प्रियंका की मां ने सोमवार को रामकोला पुलिस को जानकारी दी थी कि रात में उसकी बेटी ने ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए फोन से सूचना दी थी। सुबह वह तलाश करने पहुंची तो घर में न तो उनकी बेटी मिली और न ही घर के अन्य लोगों का कुछ पता है। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया। रामकोला पुलिस के अनुसार रविवार की रात में प्रियंका की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर में ही रसोई गैस से जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन शव से दुर्गंध उठने लगी तो आनन-फानन उसे इस गड्ढे में ले जाकर दफना दिया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कप्तानगंज सुनील कुमार तथा रामकोला पुलिस की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया तथा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रियंका की मां की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पति जालंधर, सास किसमती देवी, ससुर जंत्री और देवर मनोज के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम विवाह के बाद भी दहेज बन गया काल
रामकोला।      
पकड़ी बांगर गांव की रहने वाली प्रियंका ने पढ़ाई के दौरान ही अपना जीवन साथी चुन लिया था। घरवालों ने शुरू में तो इसका विरोध किया लेकिन बेटी की खुशियों की खातिर मां ने इस रास्ते को सामाजिक स्वीकार्यता दिलाने के लिए धूमधाम से शादी करा दी।      
गांव में हो रही चर्चा के अनुसार प्रेम विवाह के बावजूद शादी के लिए प्रियंका की मां जोन्हा ने अपना खेत बेचकर बेटी के सुखी जीवन के लिए दहेज के अलावा अन्य साजोसामान भी दिया था। शुरू के कुछ दिन तो ठीक से कटे लेकिन बाद में दहेजलोभी ससुराल वालों की इच्छाएं बढ़ती गईं। प्रियंका को दुनिया की सारी खुशियां दिलाने का स्वप्न दिखाने वाले पति ने ही न सिर्फ मौत के घाट उतार दिया बल्कि घर में ही शव जलाने का प्रयास किया। इसमें सफलता नहीं मिली तो शव को गांव से दो किलोमीटर दूर ले जाकर दफना भी दिया। प्रियंका की मौत के साथ ही उसके दो मासूम बच्चों की परवरिश पर भी संकट आ गया है।      

हाइवे के किनारे मिला वृद्ध का शव
कसया। थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव के नजदीक हाइवे के किनारे एक वृद्ध का शव मिला है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे लोगों ने शव देखा। करीब 70 वर्षीय इस शख्स की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  एसओ सौदागर राय का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि यह व्यक्ति कई दिन से सड़क के किनारे घूम रहा था। 


हादसे में साइकिल सवार की मौत
हाटा। फोरलेन पर भड़कुलवा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  हाटा कोतवाली के पिपरा कपूर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय जयप्रकाश किसी कार्य से भड़कुलवा चौराहे के पास गए हुए थे। हाइवे पार करते वक्त कसया की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। गांव के लोगों ने बताया कि इस युवक की शादी पांच माह पहले ही हुई थी।            



मस्जिद के बगल में पड़ा था वृद्ध का शव
कप्तानगंज। कस्बे के मंगल की बाजार स्थित जमा मस्जिद के बगल में मंगलवार की दोपहर में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed