{"_id":"5759b06b4f1c1b41359c5d6b","slug":"dbangon-to-the-soldiers-of-the-melee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने की सिपाहियों से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने की सिपाहियों से हाथापाई
कुशीनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। बुधवार की रात को दो पक्षों में हो रही मारपीट में पिट रहे युवक को बचाने पहुंचे सिपाहियों से भी दबंगों ने हाथापाई कर ली। इस घटना में बाघनाथ गांव का एक युवक घायल हो गया, जबकि सिपाहियों को भी हल्की चोटें आईं।
पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर नौ नामजद सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ गांव में बुधवार की रात मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गांव के ही एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। युवक बचाव के लिए चिल्लाने लगा तो पिकेट ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही उन्हें बचाने के लिए पहुंचे।
इस पर युवक को पीट रहे लोगों ने सिपाहियों से हाथापाई कर ली। इसकी सूचना सिपाहियों ने फौरन अधिकारियों को दी, जिस पर चौकी प्रभारी प्रियंबद मिश्र मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इस मामले में बाघनाथ निवासी हरिकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार की रात को अपने एक मित्र के साथ बाघनाथ चौराहे पर गए थे।
विज्ञापन
उसी समय गांव के उमेश, विजय, सुनील और उनके साथ पहुंचे कई अन्य लोग उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी से मारने लगे। चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर मौजूद दो सिपाही जब उन्हें बचाने पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमेश, विजय, सुनील, छोटे, संदीप, संजय और हरिनाथ सहित नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना था कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।