{"_id":"27839693faf28a9ecedaea0fe95d4610","slug":"crooks-arrested-robbed-the-store-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश गिरफ्तार, दुकान में लूट का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश गिरफ्तार, दुकान में लूट का खुलासा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर बीते साल के 24 अगस्त को कसया में देसी शराब की दुकान में हुई लूट का खुलासा किया। इस लूट कांड में कुछ और बदमाश शामिल थे। पकड़ा गया शख्स देवरिया के सलेमपुर इलाके का रहने वाला है।
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि कसया थाने की पुलिस और स्वॉट टीम के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर कसया में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया।
उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और लूट के 2100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम मोनू सिंह उर्फ मन्नू उर्फ नृगवेंद्र बताया। वह देवरिया के सलेमपुर इलाके के रामपुर बुजुर्ग का रहने वाला है।
विज्ञापन
उसने बताया कि लूट की घटना में उसके साथ मानवेंद्र सिंह, विवेक सिंह उर्फ पप्पू, भृगुनाथ सिंह उर्फ माकूच भी शामिल थे। ये सभी भी देवरिया के रहने वाले हैं।
एसपी ने बताया कि इन बदमाशों ने बिहार के गुठनी थाने के जतौर चट्टी में बीते सात अगस्त और सिलोर चट्टी में 18 सितंबर को शराब की दुकान में लूट की थी। सिलोर चट्टी में लूट के बाद भागते समय विवेक कुमार और भृगुनाथ सिंह बाइक के साथ पकड़ लिए गए थे।
मानवेंद्र की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि ये बदमाश शराब की दुकानों को ही अपना निशाना बनाते थे। लूट के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाश फायरिंग करते थे।