फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   criminals snatched 5000

पांच हजार रुपये छीनकर बदमाश फरार

Sun, 13 Nov 2016 11:05 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 13 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
criminals snatched 5000
अपराध - फोटो : santosh verma
रामकोला। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रामकोला शाखा में रुपये जमा करने आए एक युवक को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पांच हजार रुपये छीन लिया। उसके बाद युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया। राहगीरों ने युवक की जेब में मिले मोबाइल से उसके परिवारवालों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव के निवासी सन्नी कुशवाहा अपने घर से पांच हजार रुपये लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रामकोला शाखा में जमा करने आए थे। भीड़ से युवक बाहर आया और फिर उसके साथ क्या हुआ उसे पता नहीं। सन्नी के पिता दीनदयाल कुशवाहा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनका लड़का अचेत हालत में पड़वलिया गांव के पास नहर पर पड़ा है, जहां पर पहुंचे और उसे हास्पिटल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सन्नी के पास पांच हजार रुपये थे। वह रुपये लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने आया था। इलाज कर रहे डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया कि इसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया है। इस सम्बंध में प्रभारी एसओ बब्बन सिंह का कहना था कि वीआईपी ड्यूटी में कसया हैं। तत्काल पुलिसकर्मियों को भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed