फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Controversy on making huts next to the cemetery, arson

कब्रिस्तान के बगल में झोपड़ी बनाने पर विवाद, आगजनी

Fri, 07 Apr 2017 11:53 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 07 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Controversy on making huts next to the cemetery, arson
कब्रिस्तान के बगल में झोपड़ी बनाने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। कब्रिस्तान की बगल की विवादित जमीन पर शुक्रवार को झोपड़ी बनाने को लेकर दो वर्ग के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसी दरम्यान किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर नियंत्रण किया। पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इस गांव के कब्रगाह के पास जमीन के एक टुकड़े पर कुछ लोग घूरा आदि रखते हैं। इस जमीन को दोनों वर्ग के लोग अपना बता रहे हैं। शुक्रवार की सुबह  इस भूमि पर राजमन ने अपनी झोपड़ी बना दी। जानकारी होने पर दूसरे वर्ग की कुछ महिलाएं रोकने पहुंचीं। कहासुनी के बाद दोनों वर्ग के लोगों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान झोपड़ी जलने लगी। मारपीट व आगजनी की खबर पाकर खड्डा पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्ष के कई लोगों को पकड़ लिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर झोपड़ी फूंकने का आरोप लगा रहे थे। गांव वालों के अनुसार यहां काफी पहले से विवाद चल रहा है। चुनाव से पहले राजस्व विभाग के लोग आए थे, लेकिन बिना पैमाइश किए ही वापस चले गए। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि झोपड़ी जलाकर वहां उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है। फिलहाल दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed