फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Computer theft from LIC's Hata Office

एलआईसी के हाटा दफ्तर से कंप्यूटर चोरी

Tue, 27 Mar 2018 12:22 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Computer theft from LIC's Hata Office
एलआईसी के हाटा दफ्तर से कंप्यूटर चोरी - फोटो : अमर उजाला
हाटा(कुशीनगर)। ़भारतीय जीवन बीमा निगम के हाटा कार्यालय से तीन कंप्यूटर चोरी हो गए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोरों ने कार्यालय में रखे कागजात तितर बितर कर दिए। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह कार्यालय खुलने पर हुई। शाखा प्रबंधक ने हाटा कोतवाली की पुलिस को तहरीर सौंप दिया है। 
विज्ञापन


हाटा कस्बे में बाघनाथ चौराहे के निकट भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय है। शनिवार की शाम को सभी कर्मचारी कार्यालय बंद कर अपने-अपने घर चले गए। रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार की सुबह चपरासी सफाई करने के लिए आफिस पहुंचा। वह ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो आफिस का सामान बिखरा हुआ और तीन कंप्यूटर गायब थे। चपरासी ने तुरंत इसकी सूचना शाखा प्रबंधक सहित अन्य स्टॉफ को दी। उसके बाद काफी लोग वहां पहुंच गए। शाखा प्रबंधक एसएमपी मिश्रा के पहुंचने पर लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने तिजोरी भी तोड़ने का प्रयास किया था। इस चोरी में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि आफिस के सभी ताले बंद थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि आफिस की एक चाबी चपरासी के पास तथा एक चाभी सफाई करने वाले पास रहती है। पुलिस ने भी पहुंचकर पूरे आफिस का मुआयना किया। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed