फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commissioner hurled by women in the office unwashed

कमिश्नर आफिस में महिलाओं ने फेंका मैला

Wed, 27 Apr 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Commissioner hurled by women in the office unwashed
महिला थानाध्यक्ष ने सभी को हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। बुधवार को कुशीनगर से आई तीन महिलाओं ने अराजकता की सभी हदें पार कर दीं। अपने पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा दिलाने के लिए कमिश्नर पर दबाव बनाया। जब कमिश्नर ने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते यह मामला दीवानी का है तो वह नाराज हो गई।
विज्ञापन


पहले से ही पूरी तैयारी से आई महिलाओं ने झोले में रखे मैला के बोतल को कार्यालय के बाहर और उनकी गाड़ी पर फेंक दिया। जब  सुरक्षा गार्ड उसे रोकने की कोशिश की तो उन पर भी फेंकने के लिए आगे बढ़ी। जिसे देख सुरक्षा गार्ड भाग खड़े हुए। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पहुंची महिला थानाध्यक्ष ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कुशीनगर के हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बुलहवा गांव निवासी मूरत की तीन बेटियां हैं। मूरत ने अपनी बड़ी बेटी कुरैश को अपनी जमीन और मकान दे दिया। इससे नाराज उनकी दो अन्य बेटियां माला और मूरत ने थानाध्यक्ष हनुमानगंज से गुहार लगाई। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनकी फरियाद नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहने कुशीनगर के जिलाधिकारी के पास गई, पर उन्होंने यह कह कर कुछ करने से मना कर दिया कि जब उनके पिता ने ही अपनी बेटी को सब दे दिया तो वह क्या कर सकते हैं। माला और मूरत का कहना है कि वह लोग कुछ रोज पहले कमिश्नर कार्यालय पर अपने हक के लिए धरना दिया था।

तब कमिश्नर ने मामले के निस्तारण के लिए एसडीएम खड्डा को निर्देशित किया था, लेकिन थानाध्यक्ष हनुमानगंज ने मामले का निस्तारण नहीं होने दिया। बुधवार को माला और मूरत दोनो बहनों के साथ बुलहवां की पूर्व प्रधान साबिरा बेगम भी कमिश्नर कार्यालय पहुुुंची। उन्हें एक  ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि थानाध्यक्ष उन लोगों मामला हल नहीं होने दे रहे हैं।


एक पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करवा उन दोनों बहनों को पिता की जमीन से बेदखल कर रहे हैं।  कमिश्नर से मांग किया कि पिता की जमीन जायदाद में तीनों बहनों का बराबर हिस्सा दिला दें। कमिश्नर ने उनकी बातों को सुनने के बाद कहा कि यह मामला दीवानी का है। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। इस पर महिलाएं बाहर आते ही मैला फेंकने लगीं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी दो घंटे आने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed