फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commerce Team raids

वाणिज्य कर टीम का छापा

Tue, 31 May 2016 11:39 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 31 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commerce Team raids
मंसाछापर बाजार में स्थित एक फर्म पर गोरखपुर से आई वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापामारी कर जांच की। - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। मंसाछापर बाजार में स्थित कुशवाहा इंटरप्राइजेज पर मंगलवार की शाम गोरखपुर से आई वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। जांच के बाद टीम फर्म से कुछ कागजात लेकर चली गई।
विज्ञापन


छापामारी के दौरान बाजार में मौजूद अन्य दुकानदारों में अफरातफरी की स्थिति मची रही। कई दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दी। जटहां बाजार थानाक्षेत्र के मंसाछापर बाजार में कुशवाहा इंटरप्राइजेज है। फर्म से स्कूल ड्रेस सहित कुछ अन्य चीजें भी सप्लाई की जाती हैं। किसी ने वाणिज्य कर कार्यालय गोरखपुर में फर्म के खिलाफ टैक्स चोरी किए जाने की शिकायत कर दी।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी कहा गया कि फर्म की प्रतिदिन की आय 50 हजार से अधिक है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे गोरखपुर से डीसी वाणिज्य कर आरके सिंह की अगुवाई में आरके यादव, एमके सिंह, भारत भूषण, हेमंत राय आदि ने फोर्स के साथ मंसाछापर स्थित कुशवाहा इंटरप्राइजेज पर छापे की कार्रवाई कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान फर्म संचालक से टीम ने जरूरी अभिलेख भी मांगे और उसकी बारीकी से पड़ताल की। उधर, फोर्स और अधिकारियों की टीम देख बाजार में स्थित कई अन्य दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद करनी शुरू कर दी।

छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी की स्थिति मची रही। करीब आधे घंटे तक अधिकारियों ने फर्म में जांच की। जांच के दौरान अधिकारी फर्म के कुछ कागजात कब्जे में लेकर चले गए। डीसी वाणिज्य कर आरके सिंह ने बताया कि फर्म के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत के मद्देनजर फर्म में जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लेकर फर्म संचालक को गोरखपुर बुलाया  गया है।


इस बाबत कुशवाहा इंटरप्राइजेज के संचालक लालबाबू कुशवाहा का कहना है कि किसी ने वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने फर्म पर आकर जांच की। उन्होंने कहा कि शिकायत सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जांच में सब कुछ सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed