फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBI has questioned the technical assistants

सीबीआई कर रही तकनीकी सहायकों से पूछताछ

Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने ब्लॉक के तकनीकी सहायकों को पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया है। इस क्रम में एक चर्चित तकनीकी सहायक विजय कुमार से पूछताछ भी हो चुकी है।
विज्ञापन

 सूत्रों के मुताबिक अगले महीने सीबीआई जनपद में दस्तक देगी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।
खड्डा विकास खंड के रोहुआ प्रकरण के बाद दूसरे मामले में ग्राम पंचायतों में योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन हड़पने के मामलों की भी सीबीआई की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लगभग 40 लोग जांच एजेंसी के नजर में हैं। उनमें रोहुआ मामले के कुछ आरोपियों के साथ ही बड़े चेहरे भी शामिल हैं। ब्लॉक में बिना नियम कानून के मनरेगा योजना के करोड़ों रुपये का बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच कर उसे दबा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जब इसकी जांच सीबीआई के हवाले हुई तो पर्दा हटने लगा। गोलमाल में शामिल लोगों को बचाने एवं योजना में कागजी हेरफेर कर तकनीकी सहायकों ने अपनी कारगुजारी की थी। उनसे अब पूछताछ शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले टीए विजय कुमार से लखनऊ में पूछताछ हुई है।
इस दौरान अभिलेखों को अपने हाथ से तैयार कर मनरेगा के धन का गोलमाल करने वालों की मदद की जानकारी सीबीआई को हो चुकी है।
एजेंसी को यह भी पता चला है कि उनकी हैंड राइटिंग से ही तमाम अभिलेखों को तैयार किया गया। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि विजय की हैंड राइटिंग का मिलान कर सत्यता परखी जाएगी।
जरूरत पड़ी तो उनसे दोबारा भी पूछताछ होगी। सीबीआई ने दो अन्य तकनीकी सहायकों को भी पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया है।
 इन दोनों लोगों के अलावा कुछ और टीए, रोजगार सेवक एवं आरोपियों के घरवालों को पूछताछ के लिए तलब किए जाने की सीबीआई तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले महीने सीबीआई टीम जनपद में पहुंचकर जांच को आगे बढ़ाते हुए बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी सहायकों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
मामले में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। जल्दी ही टीम जिले में पहुंचेगी और कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी सहित सभी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed