फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bride rejected groom

दूल्हे को दुबला बता शादी से इन्कार

Mon, 08 May 2017 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 08 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। 
विज्ञापन

रविवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात को शादी की रस्म पूरी किए बिना ही लौटना पड़ा। दुल्हन ने जयमाल के बाद दूल्हे को कमजोर व दुबला बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। रात भर लड़की को मनाने का प्रयास चला। अंतत: सुबह बारात बिना विवाह की रस्म पूरी किए लौट गई।


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की लड़की की शादी एक वर्ष पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लड़के के साथ तय हुई थी। बीते माह की 28 तारीख को तिलक की रस्म पूरी हुई थी। रविवार की शाम को बारात आई। द्वारपूजा और जलपान के बाद जयमाल की रस्म पूरी हुई। यहां तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जब दूल्हा विवाह के लिए मंडप में पहुंचा तो वहां दुल्हन ने उसे दुबला-पतला बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने लड़की के इन्कार की बात सुनकर भौचक हो गए। लड़की का कहना था कि दूल्हा देखने में ही कमजोर और मंदबुद्धि लग रहा है। लड़की के परिवारीजनों तथा रिश्तेदारों और गांव के संभ्रांत लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। पूरी रात समझाने के बाद भी वह शादी को राजी नहीं हुई। वर पक्ष सोमवार की सुबह तक इंतजार के बाद लौट गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed