{"_id":"5a02057d4f1c1bf2538bb5e1","slug":"ambulance-dividers-collide-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, दो घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। मंगलवार की शाम को हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे के पास एक एम्बुलेंस फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। एम्बुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दूसरा एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के मीरगंज निवासी 27 वर्षीय मनोज चौधरी और उनके एक साथी प्राइवेट हॉस्पिटल का एंबुलेंस लेकर गोरखपुर गए हुए थे। वापस लौटते समय हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। एम्बुलेंस में बैठे मनोज और उसके मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एनएचएआई का एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हाटा कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस की गति अधिक होने की वजह से यह हादसा हुआ।