{"_id":"88e8fa998bd5d118ab6428bcb5bd2644","slug":"altar-breaking-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदी तोड़ने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेदी तोड़ने पर केस दर्ज
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। पगार गांव के चिलवान टोले के सामने छोटी गंडक के किनारे बनी छठ वेदी तोड़ने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी कप्तानगंज एसओ को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
रामकोला थानाक्षेत्र के पगार गांव के चिलवान टोले के लोग गंडक के किनारे छठ वेदी बनाए हुए हैं। यह इलाका कप्तानगंज से सटा हुआ है। आरोप है कि मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे कप्तानगंज के एक पक्ष के दो लोग दो अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी जमीन बताकर छठ वेदी को तोड़ दी।
इसको लेकर वहां पूजन करने गए लोगों ने हंगामा कर दिया। चूंकि गंडक के दूसरे किनारे पर रामजानकी घाट है और वहां भी छठ पूजन के लिए लोग इकट्ठे थे। सुरक्षा के लिए वहां पुलिस के जवान तैनात थे। उन्होंने एसओ जैसराज को रामकोला थानाक्षेत्र में हंगामा होने की सूचना दी। एसओ तुरंत मौके पर पहुंच गए और तीन लोगों को हिरासत में लेकर कप्तानगंज थाने चले आए।
विज्ञापन
इसी बीच पगार गांव निवासी अरविंद सिंह पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने पर एसओ रामकोला कमला यादव कप्तानगंज आए और तहरीर के साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को साथ लेकर रामकोला लौट आए। एसओ यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो पुरुष और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।