{"_id":"5820b7794f1c1b8553b37ff7","slug":"after-clash-threw-hot-oil-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद फेंका गर्म तेल, छह झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के बाद फेंका गर्म तेल, छह झुलसे
kushinagar
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहे पर सोमवार को अवैध बालू लोड करने के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाय की दुकान में चूल्हे पर रखे गरम तेल को एक दूसरे पर फेंक दिया गया। इसमें कुल छह लोग झुलस गए। सभी को कोटवां बाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार हालत खतरे से बाहर है।
मड़ार विन्दवलिया गांव के दो लोग छोटी गंडक नदी से बालू खनन कराकर ट्राली से बेचते हैं। रविवार को पहले अपनी गाड़ी लोड कराने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला हाथापाई तक पहुंचा, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कराकर शांत करा दिया। सोमवार की शाम को दोनों पक्ष के लोग क्रांति चौराहे पर थे। शाम करीब पांच बजे चाय के दुकान की सामने झगड़ा शुरू हो गया। देखते-देखते ही मामला मारपीट में बदल गया। चर्चा है कि इस दौरान ही एक पक्ष ने चाय की दुकान में चूल्हे पर कड़ाही में रखे गरम तेल को उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर फेंक दिया। कड़ाही में बचे तेल को दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पहले पक्ष के लोगों पर फेंक दिया।
इसके चलते एक पक्ष के नीरज सिंह, मानवेन्द्र सिंह व गोलू सिंह तथा दूसरे पक्ष के सतीश, गुलबदन व बलिराम झुलस गए। इनके अलावा तीजा नाम की एक महिला इस झगड़े में चोटिल हो गई। झुलसे छह लोगों तथा घायल महिला को इलाज के लिए कोटवां बाजार की सीएचसी में पहुंचाया गया। इस संबंध में एसओ श्यामलाल यादव का कहना है कि मामले की जानकारी है। छानबीन कराई जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।