फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth dead body found

सूर्य मंदिर के निकट पोखरे में मिला युवक का शव

Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
a youth dead body found
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
तुर्कपट्टी। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुअवा बुजुर्ग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के बगल के डिघवा पोखरा में रविवार को 30 वर्षीय एक युवक का शव मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए पोखरे के चारों तरफ लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने तुर्कपट्टी थाने को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ ने शव को पानी से निकलवाया। शव की शिनाख्त बेलवनिया गांव के निवासी मोहन चौहान के रूप में हुई। 

मंदिर के बगल में दोपहर को शव मिलने की बात जैसे ही फैली, वहां भीड़ जुट गई। शव को देखकर लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। युवक के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं देखे गए। इसकी सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी थाने के प्रभारी एसओ कन्हैया यादव पहुंचे। उन्होंने शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। शव की पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव के निवासी बुद्धू चौहान के 26 वर्षीय पुत्र मोहन चौहान के रूप में हुई। वह एक सप्ताह से घर से गायब था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed