फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a woman died in suspicious condition

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
a woman died in suspicious condition
crime - फोटो : demo pic
दुदही।विशुनपुरा थाने के अमही टोला निवासी एक 32 वर्षीय महिला की सोमवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस जब घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। काफी छानबीन के बाद महिला का शव रात करीब एक बजे गांव के पास स्थित झरही नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



 विशुनपुरा पुलिस को किसी ने सूचना दी कि अमही टोला निवासी हरिहर यादव की पत्नी नीतू यादव की मौत हो गई है। पुलिस गांव में पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की तो उसका शव सोमवार को रात करीब एक बजे गांव के पास स्थित झरही नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांववालों के बीच चर्चा थी कि महिला करीब बीस दिन पहले किसी के साथ अन्यत्र चली गई थी। उसके बाद रविवार को दोनों को थाने बुलाया गया था। जहां पंचायत कर पुलिस ने महिला को उसके पति के पास भेज दिया और जिसके साथ बीस दिन पहले गई थी, उसे शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह कि कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत के मामले में अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed