{"_id":"57a22b3b4f1c1bf7702b9e59","slug":"a-widow-is-murdured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
kushinagar
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा के चकिया टोला निवासी 45 वर्षीया विधवा की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। विधवा के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर पास के टोले में रहने वाले एक व्यक्ति पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड बुलाकर जांच की।
रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव के चकिया टोला निवासी ज्ञान्ती देवी के पति की 10 साल पहले मृत्य हो गई थी। उनसे तीन पुत्र हैं। इनमें से एक पुत्र जनपद से बाहर दूसरी जगह रहकर पढ़ाई कर रहा है जबकि दो अन्य घर पर ही रहते हैं। ज्ञान्ती घर के बाहर एक घोट्ठा पर रहती थीं तथा उसके पुत्र गांव में स्थित घर में रहते हैं। महिला के पुत्र अमरजीत के अनुसार उसकी मां रोजाना की भांति मंगलवार को रात में घर से खाना खाकर घोट्ठा पर सोने चली गई थीं। सुबह जब वह घोट्ठा पर पहुंचे तो मां जमीन पर मृत पड़ी थीं। उनके गले और बांह में चोट के निशान थे। अमरजीत ने पास के टोले में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी मां की हत्या करने का आरोप लगाया। महिला की हत्या की जानकारी मिलने पर रामकोला थाने के एसओ श्यामलाल यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के परिवार के सदस्यों से बातचीत के बाद डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलवाया। खोजी कुत्ते ने पहले महिला के कपड़े और अन्य सामान को सूंघा और उसके बाद पास के टोले में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पहुंचा। यहां घर पर कोई नहीं मिला, जिससे वह वहां से फिर लौट आया। एसओ ने बताया कि महिला के पुत्र अमरजीत की तरफ से दी गई तहरीर मिली है। इसमें पास के टोले में रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।