{"_id":"57fe77bb4f1c1b833928e3fb","slug":"a-contract-wprker-sank","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से संविदा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबने से संविदा कर्मचारी की मौत
kushinagar
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। मौन नाले के किनारे पेड़ों की रखवाली करने गए व्यक्ति की सुकरौली के पास नाले में डूबने से मौत हो गई। वन विभाग में संविदा पर चौकीदार के रूप में कार्यरत इस व्यक्ति का शव लोगों ने नाले से बाहर निकाला। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कोतवाली के गांव देवरिया देहात के रहने वाले युगुल चौहान (55) सुकरौली और उसके आसपास वन विभाग के पेड़ों की रखवाली करते थे। बुधवार की दोपहर में वह सुकरौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से होकर बहने वाले मौन नाले के पास पेड़ों को देखने गए थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह मौन नाले में गिर पड़े। नाले में पानी अधिक होने के करण वह डूबने लगे। कुछ दूरी पर मौजूद लड़कों ने उन्हें डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। लोग जब तक मदद के लिए पहुंचते, युगुल चौहान डूब गए थे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस तथा वन विभाग के लोग पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।