{"_id":"5a3563184f1c1b9e678c20ac","slug":"a-cleaner-died-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत
kushinagar
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया।
थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित झुंगवा गांव के पास कंटेनर के पहिए में फंसी गिट्टी निकालने के लिए वाहन से नीचे उतरे खलासी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार की शाम करीब चार बजे झुंगवा गांव के निकट एक कंटेनर सड़क के किनारे खड़ा हुआ। यहां कंटेनर के पहिए में फंसी गिट्टी निकालने के लिए उतरे एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के गांव बावली निवासी खलासी महावीर (25) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक को कुशीनगर चौकी ले आई। वहां चालक रामप्रसाद ने बताया कि कंटेनर पर गुवाहाटी से रद्दी कागज लादकर जम्मू-काश्मीर ले जा रहा था।
कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्र का कहना है कि कंटेनर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से खलासी की मौत हुई। महावीर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।