फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार पुलिस को मिली सफलता

बिहार पुलिस को मिली सफलता

Sun, 05 May 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस को मिली सफलता
रुदल गैंग का डकैत रामेश्वर उर्फ कमल गिरफ्तार
विज्ञापन

आठ वर्षों से फरार इस डकैत को रिमांड पर लेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। रूदल गैैंग के डकैत रामेश्वर उर्फ कमल उर्फ रामाश्रय को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आठ साल पहले न्यायालय में पेशी से लौटते समय फरार हो गया था। उसके खिलाफ हनुमानगंज और जटहां थाने में हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। कुशीनगर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी।
इसके खिलाफ वर्ष 2007 में बिहार के बगहा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। बगहां थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी रामेश्वर साहनी को नौरंगिया व पटखौली पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। सितंबर 2007 में रूदल यादव गैंग ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी के बलुआ टोला निवासी किशुनदेव यादव व बीरबल यादव को गोली मारकर हत्या कर दोनों शवों को पेड़ से लटका दिया था। इस हत्याकांड में रूदल यादव, रामेश्वर साहनी, जनार्दन, लक्ष्मी पासवान, भोला यादव, दशरथ, शंभू भर, मकसूदन, रामाश्रय, अवनिंद्र उर्फ गुड्डू पर हत्या व साजिश रचने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी साल जटहां थाने में भी रामेश्वर के खिलाफ हत्या आदि का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस समय रामेश्वर को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर देवरिया जेल भेजा था। वर्ष 2011 में मुकदमे की पेशी से जेल लौटते समय देवरिया ओवरब्रिज से फरार हो गया था। तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

हनुमानगंज एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रामेश्वर को बगहां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह रूदल गैंग का सक्रिय सदस्य है। हत्या में वांछित रामेश्वर साहनी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed