{"_id":"5c44bccbbdec224a415db542","slug":"91548008651-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टेदारों को कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टेदारों को कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानपति, उनके भाई और दो भतीजों पर हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। क्षेत्र के रामपुर खुशहाल गांव में पट्टेदारों को कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम पर अभद्रता किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रधानपति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा हलका लेखपाल की तहरीर पर हुआ है। इन लोगों पर विवाद करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
इस गांव के मोतीलाल, छविनाथ, सलीम व सफी मुहम्मद ने पिछले थाना समाधान दिवसों में अपने पट्टे की जमीन पर पैमाइश कराने की मांग की थी। 19 जनवरी को भी उच्चाधिकारियों को समाधान दिवस पर पैमाइश की मांग की। इस पर गांव में हल्का लेखपाल धनंजय पांडेय सहित राजस्व निरीक्षक व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति में उनके पट्टे की जमीन पर खूंटा लगा दिया गया। लेखपाल धनंजय पांडेय ने तहरीर में बताया कि खूंटा लगने के बाद गांव के प्रधान पति शशिशेखर तिवारी उर्फ अंटू व अनिल तिवारी, गुलशन व सुंदरम पहुंचकर राजस्वकर्मियों को अपशब्द कहने लगे और कार्य में व्यवधान डालते हुए अभद्रता पर उतारू हो गए। फिर भी पुलिस की उपस्थिति में खूंटा गाड़ दिया गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति, उनके भाई व दो भतीजों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
फाजिलनगर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि प्रधानपति पर लगाया गया आरोप निराधार है। इसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संघ प्रदर्शन को बाध्य होगा।