{"_id":"59ce3d8e4f1c1bcd538b50be","slug":"91506688398-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर गांव के पास हुआ सड़क हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर गांव के पास हुआ सड़क हादसा
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के गाजीपुर स्थित शिव मंदिर के समीप तमकुहीराज-समउर मार्ग पर शुक्रवार को साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तमकुहीराज कस्बा के व्यापारी नेता संजीत ब्याहुत शुक्रवार को एक अन्य युवक सागर के साथ बकाया वसूली कर समउर की तरफ से तमकुहीराज आ रहे थे। तमकुही-समउर मार्ग पर स्थित गाजीपुर शिव मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में साइकिल सवार से टकरा गए। इस हादसे में अज्ञात साइकिल सवार तथा बाइक सवार संजीत व सागर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तमकुहीराज चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान सायकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दोनों युवकों संजीत व सागर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में मृत साइकिल सवार की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दो घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।