फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आग से 11 घर जलकर राख

आग से 11 घर जलकर राख

Tue, 20 Jun 2017 04:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
आग से 11 घर जलकर राख
बरवापट्टी (कुशीनगर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमवा खास टोला खैरटिया में सोमवार की रात करीब 11 बजे आग लगने से 11 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग की लपटें और तेज हो गई थीं। लोगों ने काफी प्रयास करके आग बुझाई। इस घटना में इन 11 घरों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है।
इस गांव निवासी कंचा तिवारी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, लपटों ने बगल के श्याम तिवारी, राजेश तिवारी, विशाल, दिनेश तिवारी, मंजू देवी, सुनील तिवारी, हरेराम तिवारी, उमेश, शिमला आदि की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक जलती झोपड़ी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग और तेज हो गई। आगलगी की इस घटना में इन घरों का कपड़ा, अनाज, बिस्तर व अन्य सामान जल गया। गांव के लोगों ने बड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार को लेखपाल ब्रजनारायन प्रसाद मौके पर पहुंचे और अग्नि पीड़ितों की सूची बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक अजय लल्लू भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री बांटी। विधायक ने इन पीड़ितों को प्रशासन से जल्दी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed