फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मेडिकल स्टोर पर छापा, गांजा और कट्टा बरामद

मेडिकल स्टोर पर छापा, गांजा और कट्टा बरामद

Sat, 06 Apr 2019 12:22 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा, गांजा और कट्टा बरामद
अस्पताल के दस्तावेज देखते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवाडीह चौराहे के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर पर एसडीएम एवं सीओ ने संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां सवा किलोग्राम गांजा व कट्टा बरामद हुआ। मेडिकल स्टोर की संचालक समेत दो को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


नरहवाडीह चौराहे से क़रीब 100 मीटर दक्षिण एक मेडिकल स्टोर संचालित होता है। किसी व्यक्ति ने एसओ को सूचना दी कि मेडिकल स्टोर पर गांजा बेंचा जाता है। एसओ ने एसडीएम एवं सीओ को सूचना दी। एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह एवं एसओ अरविंद कुमार ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन


वहां एक कमरे में सवा किलोग्राम गांजा एवं कट्टा बरामद हुआ। वहीं मेडिकल स्टोर्स में डब्बे में पुड़िया बनाकर रखा गांजा मिला। मेडिकल स्टोर की संचालक महिला एवं एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं की छात्रा को अगवा करने का आरोप
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। खड्डा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन करने में जुट गई है।

महिला का आरोप है कि 25 मार्च की शाम को गांव के ही दो युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गए हे। बेटी कक्षा 10 वीं की छात्रा है। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कहीं पता नहीं चल पाया। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रूपये की लालच में लड़की को देह व्यापार में धकेलने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


140 लीटर शराब के साथ तीन पकड़े गए
पडरौना। अलग-अलग थानों की पुलिस ने 140 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को पकडा। जबकि एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। एसओ राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कुबेरस्थान की पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी बंधन पुत्र सुदामा निवासी जंगल पचरुखिया को पकडा। जबकि तुर्कपट्टी पुलिस ने राजा खरवार पुत्र मुन्ना खरवार निवासी खाकी टोला चौकौली थाना तरकुलवां जनपद देवरिया को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कियार। इसी तरह कसया पुलिस ने एक आरोपी के पास से 100 लीटर शराब बरामद किया। कप्तानंगज पुलिस ने आरोपी शैलेश निवासी नरायणपुर के पास से चाकू बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed