फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पीस कमेटी की बैठक

पीस कमेटी की बैठक

Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक
सूचना दें तो अपराधियों पर होगी कार्रवाई: इंस्पेक्टर
विज्ञापन

कुबेरस्थान। होली और लोक सभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुबेरस्थान थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गई।

इंस्पेक्टर रामअशीष सिंह यादव ने कहा कि एक दूसरे को जोड़ने के लिए त्योहार आते हैं। हमें हर त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली हो या फिर लोक सभा चुनाव, शांति पूर्ण माहौल में संपंन कराने की लोगों से मदद की अपील की। भरोसा दिलाया कि सूचनाएं दीजिए, पुलिस अपराधियों पर नकेल कसेगी और सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। एसएसआई अमरेंद्र कुमार कन्नौजिया ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस दौरान बतरौली प्रधान ईश्वर शरण यादव, प्रेम शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, रामायन सिंह, मुनीब यादव, हरिकृष्ण तिवारी, केश्वर मल्ल, डॉक्टर सुबाष उपाध्याय, अजीज अहमद, प्रेम प्रकाश यादव, मुन्ना अंसारी, रफीक अंसारी, चंद्रिका यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, सहाबुद्दीन अंसारी, तजमुल हुसैन, मजहर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed