{"_id":"5946605c4f1c1b005c8b4aa2","slug":"81497784412-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से ही दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से ही दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव में बीते 11 जून को जमीन संबंधी विवाद में हुई फायरिंग के मामले में नामजद दो और आरोपी बिहार से ही गिरफ्तार किए गए हैं। इनको मिलाकर तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि इस मामले में नौ लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास चल रहा है।
एक गांव के दो पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार 11 जून की सुबह एक पक्ष की तरफ से निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कहासुनी और मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग में गोली लगने से दूसरे पक्ष के राजेश की मौत हो गई थी। इसके अलावा गोली लगने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में तरयासुजान पुलिस ने एक ही परिवार के नौ लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मौके पर पहुंचे एसपी ने आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इसके अलावा विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए गांव में कुछ दिन के लिए एक टुकड़ी पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी भोलू तिवारी को सीमावर्ती बिहार प्रांत से गिरफ्तार किया था।
एसओ सत्येंद्र कुंवर के अनुसार शनिवार की देर रात तरयासुजान पुलिस ने बिहार प्रांत से ही आरोपी मनीष तिवारी एवं बृजेश तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों के जल्दी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। गांव के हालात पर भी नजर रखी जा रही है।