फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सिधावें के टोला भड़कुलवा की घटना

सिधावें के टोला भड़कुलवा की घटना

Sat, 17 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
सिधावें के टोला भड़कुलवा की घटना
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सिधावे के टोला भड़कुडवा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। इस विवाद में तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डॉयल 100 टीम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गांव सिधावे के टोला भड़कुडवा निवासी योगेंद्र और बेचू के बच्चे शुक्रवार की शाम को एक साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात को लेकर दोनों के घरवालों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। लाठी-डंडे के अलावा ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे। गांव के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। मारपीट की इस घटना में 23 वर्षीया संजू, 10 वर्षीया सुनीता, 35 वर्षीया उर्मिला, 6 वर्षीया पलक, 6 वर्षीय जिगर, 25 वर्षीय मथुरा और 45 वर्षीय बेचू घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भेजा गया। इस संबंध में एसओ रामकोला अजय सिंह का कहना है कि इस घटना से संबंधित कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed