{"_id":"593933474f1c1bec658b45a3","slug":"81496920903-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से आ रही 58 बोरी खाद पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से आ रही 58 बोरी खाद पकड़ी गई
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जटहा बाजार थाने की पुलिस ने पड़री पिपरपांती बाजार में 58 बोरी उर्वरक लदे एक मालवाहन को पकड़कर सीज किया है। इस गाड़ी में लदे उर्वरक को बिहार से यूपी में लाया जा रहा था। पुलिस ने उर्वरक लदे इस वाहन को सीज करते हुए जांच के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।
बिहार बार्डर से सटे जटहा बाजार थाना क्षेत्र में बिहार से मंगाकर मिलावटी खाद बेची जाती है। एसओ सौदागर राय के अनुसार बुधवार की शाम को गोपनीय सूचना पर पड़री पिपरपांती बाजार से इस वाहन को पकड़ा गया। इसमें 48 बोरी यूरिया और 10 बोरी डीएपी रखी थी। चालक के पास गाड़ी व उर्वरक से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। इस बाजार में पहले भी खाद पकड़ी जा चुकी है, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसओ सौदागर राय ने बताया की पकड़ी गई खाद की जांच के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी।