फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   molestation

विदाई समारोह में छेड़छाड़, आरोपियों को पीटा

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
molestation
डेमो - फोटो : डेंमो
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्राओं के साथ नशे में धुत कुछ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध के बाद लोगों ने युवकों को पकड़ कर पीटा,लेकिन पांच आरोपी युवक भागने में सफल हो गए। जबकि एक आरोपी युवक को शिक्षकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। प्रबंधक की ओर से तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


विदाई समारोह में बाहरी युवक भी दर्शक के रुप में शामिल हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत कुछ मनबढ़ युवक कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रों ने देख लिया और उसको पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पकड़े गए पांच आरोपी युवक तो भागने में सफल हो गए,लेकिन एक युवक को शिक्षकों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान खुद का नाम पता और भागे साथियों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक युवक हिरासत में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed