फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   burning truck

बगास लदे ट्रक में लगी आग, दो घंटे आवागमन ठप

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
burning truck
पनिहवा में बगास लदी ट्रक में लगी आग को बुझाते एसएसबी के जवान । - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। बिहार से बगास (गन्ना की खोइया) लोड कर हाईवे से गुजर रहे ट्रक में पनियहवा पुल के पास शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसी दौरान गुजरे एसएसबी के जवानों की मदद ने आग बुझाने में मदद की। इसी बीच एसडीएम भी पहुंच गए।
विज्ञापन


लेकिन, सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक बगास के साथ ट्रक जल चुका था। करीब दो घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। बगहा चीनी मिल से बगास लोड कर ट्रक चालक गुलाब निवासी थाना फरेंदा ग्राम ओड़वलिया, जिला महराजगंज जैसे ही खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी व पनियहवा पुल पार कर रहा था कि इंजन से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में आग डीजल टैंक तक पहुंच गई और बगास जलने लगा। चालक गुलाब ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सालिकपुर चौकी प्रभारी राजेश व हनुमानगंज एसओ ब्रजेश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को हटाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसी बीच नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों की गाड़ी पहुंच गई। वे भी आग पर काबू पाने में जुट गए। उसी दौरान एसडीएम अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग को पूरी तरह बुझाया गया। घटना में बगास समेत ट्रक जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed