{"_id":"59db7c7c4f1c1b74698b4ebc","slug":"71507556476-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस ने बयान दर्ज कर खड्डा पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार पुलिस ने बयान दर्ज कर खड्डा पुलिस को दी सूचना
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। सोमवार की सुबह कुशीनगर जिले से सटे बिहार प्रांत के भैंसहिया गांव के पास गंडक नदी में एक युवती जख्मी हालत में मिली। एक मछुआरे ने युवती को नदी से निकालकर बिहार पुलिस के चेक पोस्ट तक पहुंचाया। हालत में सुधार होने पर युवती ने खुद को बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का बताते हुए आरोप लगाया कि खड्डा थाने में तैनात एक सिपाही रविवार की रात में छितौनी-बगहा रेल पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। युवती का कहना है कि सिपाही आठ महीने से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था और रविवार को करवाचौथ पर उसे यहां बुलाकर लाया था। खड्डा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव से सटे बिहार प्रांत के भैंसहिया गांव के कांटी टोला निवासी दर्शन चौधरी व मंकेश्वर गंडक नदी में मछली मार रहे थे। एक महिला के कराहने की आवाज सुनकर पास गए तो अर्द्घनग्न हालत में एक युवती घायल अवस्था में पड़ी थी।
पुलिस ने दर्ज किया लिखित बयान
दर्शन और मंकेश्वर बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के कांटी पुलिस चौकी पर ले गए। वहां युवती का लिखित बयान दर्ज किया गया। कांटी पुलिस चौकी पर तैनात जवान बैजनाथ दूबे, नवलकांत झा और जोखन झा ने बताया कि बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस युवती ने बताया कि उसके गांव का एक सिपाही खड्डा थाने में तैनात है। आठ महीने से सिपाही से उसका प्रेम संबंध है। शादी का वादा करके उसने शोषण किया।
बुलाया करवा चौथ पर और फेंक दिया पुल से
करवाचौथ व्रत पर रविवार को घुमाने के बहाने पनियहवा पुल पर साथ लेकर गया था। वहां दो और लोग भी थे। उन लोगों ने चाकू मारकर उसे नदी में फेंक दिया। बिहार पुलिस के जवानों ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। अफसरों के निर्देश पर यूपी पुलिस की डायल 100 टीम पहुंची और युवती को अपने साथ खड्डा थाने ले गई।
विज्ञापन
सीओ ने कहा
सीओ खड्डा नवीन कुमार का कहना है कि युवती के परिजनों को सूचना देकर यहां बुलाया गया है। युवती ने बिहार पुलिस को जो बयान दिया है उसी के आधार पर छानबीन की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी।