फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घायलावस्था में देर तक रेल लाइन के किनारे पड़ी रही

घायलावस्था में देर तक रेल लाइन के किनारे पड़ी रही

Mon, 02 Oct 2017 04:51 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
घायलावस्था में देर तक रेल लाइन के किनारे पड़ी रही
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा लक्ष्मीगंज और कप्तानगंज स्टेशन के बीच स्थित मिश्रौली रेलवे क्रासिंग के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि यह महिला दिन के करीब 11 बजे रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी, तभी ट्रेन उधर आ गई। महिला ट्रेन देखकर हक्की बक्की रह गई। वह जब तक ट्रैक से हटती, ट्रेन की चपेट में आ गई। काफी देर तक रेलवे लाइन के किनारे पड़ी रही। बाद में कुछ लोगों ने उसे रामकोला सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed