फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

रामकोला/पकड़ियार बाजार। थाना क्षेत्र के कठिनहिया गांव में मंगलवार की दोपहर एक बाइकसवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर घरवाले पहुंचे और उसे रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइकचालक को हिरासत में ले लिया है।
कठिनहिया की 70 वर्षीय चंपा देवी को खेत से लौटते समय दमोदरी-चकचिंतामणि मार्ग पर एक बाइकसवार ने दोपहर करीब दो बजे टक्कर मार दी। लोगों ने बाइकचालक को पकड़ लिया। तब तक महिला के घरवाले भी पहुंच गए। वे वृद्घा को लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बाइकचालक को हिरासत में ले लिया। मृतका के पुत्र छोटेलाल ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
कोटवा बाजार। सेखुई से सिसवा बाजार जाने वाले मार्ग पर सिसवनिया गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से एक बाइकसवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे कोटवा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग पांच बजे सेखुई निवासी अनुराग गिरी उम्र 16 वर्ष बाइक से सिसवा बाजार की तरफ जा रहे थे। सिसवनिया के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

खड़े ट्रक में भिड़ी ट्रैक्टर ट्राली
खड्डा। मंगलवार की दोपहर में खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली पोखरा पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़े ट्रक से भिड़ गई। इसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। खड्डा-नेबुआ मार्ग पर बालू लदी ट्रैक्टर आ रही थी, जो खड़े ट्रक में टकरा गई। उस समय ट्रक चालक किसी से रास्ता पूछ रहा था। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा।


पोखरे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग
टेकुआटार। नगर के संत गणिनाथ नगर (खोराबर) के लोगों ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें सार्वजनिक पोखरे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के लोगों ने कहा कि इस सार्वजनिक जमीन पर दो समुुदाय के लोगों का कब्जा है। इसको खाली कराने के लिए बीते नौ जनवरी को सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही से एक पक्ष ने अब तक अतिक्रमण नही हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed