{"_id":"5947af094f1c1b0c298b48d8","slug":"61497870089-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)।
रविवार की रात करीब दो बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव केरवनिया से बारात लेकर लौट रही बोलेरो गाड़ी कौवासार चौराहे के पास अनियंत्रित होकर खजुरिया शाखा नहर पुल से नीचे गिर गई। नहर के पानी में डूबी बोलेरो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव कुर्मीपट्टी के टोला केरवनिया निवासी होरिल साहनी के घर रविवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी पप्पू साहनी के घर से बारात आई थी। देर रात बारातियों को लेकर एक बोलेरो गाड़ी वापस बोधीछपरा गांव जा रही थी। रात में लगभग दो बजे यह गाड़ी कौवासार चौराहे के पास अनियंत्रित होकर खजुरिया शाखा नहर के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पानी में पलट गई। चौराहे के दुकानदारों ने हादसा देख शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। इन लोगों ने नहर में उतरकर किसी तरह से गाड़ी का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे बारातियों को बाहर निकाला। गाड़ी की डिकी वाली सीट पर बैठे बोधीछपरा निवासी 55 वर्षीय शंकर और 32 वर्षीय नंदलाल की हालत अत्यधिक खराब थी, जबकि बाकी लोगों को हल्की चोट लगी थी। घटना की सूचना पाकर नेबुआ नौरंगिया पुलिस भी तब तक मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शंकर और नंदलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां बाजार भेजा। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
नहर में गिरी गाड़ी को रात में ही जेसीबी मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर से केरवनिया गांव से लेकर बोधीछपरा तक हंगामा मच गया।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी एसओ रामाश्रय यादव ने बताया कि नरेश पुत्र भोला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।