फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सभी योजनाओं को तत्काल लाभ देने का निर्देश

सभी योजनाओं को तत्काल लाभ देने का निर्देश

Wed, 05 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सभी योजनाओं को तत्काल लाभ देने का निर्देश
अग्निपीड़ितों से मिले सांसद, दी राहत सामग्री
विज्ञापन

जटहां बाजार। क्षेत्र के अकबरपुर गांव के मुसहर टोली में मंगलवार की देर शाम आग लगने से बेघर हुए अग्निपीड़ितों से बुधवार की शाम सांसद राजेश पांडेय और भाजपा के जिलाध्यक्ष जेपी शाही मिलने पहुंचे। इस दौरान सांसद ने अग्निपीड़ितों को नकदी समेत राशन, बर्तन, कंबल आदि जरूरत का सामान दिया।
सांसद राजेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही समर्थकों के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे मुसहर बस्ती पहुंचे। यहां पहुंच सांसद व भाजपा नेताओं ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की। सांसद ने वहां मौजूद एसडीएम गुलाब चंद को अहेतुक सहायता समेत सभी योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें मुसहर परिवार के प्रति गंभीर हैं, उन्हें सभी योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, धनंजय तिवारी, कपिलदेव श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी धनंजय तिवारी, राजेश शर्मा, पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने सुनीं समस्याएं
कसया। बुधवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नगर के मथौली में पहुंचकर सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी। विधायक ने कहा कि किसी तरह की कोई अनियमिता योजनाओं के क्रियान्वयन में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की महिलाओं से बातचीत के दौरान कहा कि उज्जवला गैस कनेक्शन से लेकर शौचालय, आवास समेत अन्य सुविधाओं को देने के लिए अगर किसी की ओर से कोई धनउगाही करने की बात आती है, तो इससे मुझे अवगत कराया जा सकता है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने समस्याओं को निस्तारित कराए जाने का भी भरोसा दिया। इस दौरान ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, श्रवण तिवारी, पवन कुमार दूबे, मनोज पांडेय, रानी देवी, कमलेश, पार्वती देवी, शंभू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed