{"_id":"5b75c6c442c7920646344668","slug":"51534445252-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर गांव का मामला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदनपुर गांव का मामला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
- दोपहर से घर से लापता था दिलदार
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास बुधवार की रात नाले में गांव के एक किशोर का शव मिला। वह बुधवार दोपहर से घर से लापता था। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है।
मदनपुर गांव निवासी विजय शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दिलदार और उसकी मां बुधवार को घर पर अकेले थे। आरोप के मुताबिक पड़ोस का एक व्यक्ति मां और बेटे को अकेला देखकर घर में घुस गया और मां के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इसके कुछ देर बाद दिलदार घर से लापता हो गया। गांव के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रात लगभग नौ बजे घरवालों को नाले में शव मिलने की जानकारी मिली। तत्काल गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त दिलदार के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि किशोर के दादी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। चाचा अजय शर्मा और पिता विजय शर्मा दिल्ली गए हुए थे। उन्हें सूचना दे दी गई है। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत हो रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है। उन्होंने मौत को संदिग्ध माना।