{"_id":"59d223f84f1c1baf538b56c2","slug":"51506943992-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में कुंडी से लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में कुंडी से लटकता मिला शव
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव हतवा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह कमरे में कुंडी से शव लटकते मिलने पर शव को ससुराल वाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार के लिए छोटी गंडक नदी के चकदेइया घाट पर ले जा रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के ही तुर्कवलिया निवासी रामायण गुप्ता ने अपनी पुत्री अनुराधा की शादी बीते फरवरी माह में हतवा के रहने वाले रवींद्र गुप्ता से की थी। रात में सभी लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह अनुराधा कमरे से बाहर नहीं आई तो लोगों को चिंता हुई और कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे की कुंडी में लगे फंदे से अनुराधा की लाश लटकी पड़ी थी।
अनुराधा की मौत की सूचना पाकर हतवा पहुंचे मायके वालों का कहना था कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल में विवाद चल रहा था, जबकि अनुराधा के ससुराल वालों ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। इस संबंध में सीओ ओमपाल सिंह का कहना था कि मृतका के घरवालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने मूर्ति विसर्जन में व्यस्तता की बात कही।