फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामकोला थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म

रामकोला थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म

Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे खेत की तरफ गई छह वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर युवक उसे छोड़कर भागने लगा। तब तक बच्ची को खोजते घरवाले भी उधर पहुंच गए और युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस गांव की रहने वाली छह वर्षीया बालिका सुबह खेत की तरफ गई थी। एकांत देखकर गांव के ही 18 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खून से लथपथ देख आरोपी युवक उसे छोड़कर भागने लगा। इसी बीच बच्ची के घरवाले भी उसे खोजते हुए उधर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने घरवालों को इसकी जानकारी दी तो उन लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पाकर रामकोला पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भेजा। आरोपी को लेकर पुलिस थाने लौट गई। घटना की जानकारी पाकर एसपी यमुना प्रसाद भी पहुंचे और मामले तथा कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रामकोला सीएचसी में बच्ची का इलाज हो रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed