{"_id":"5ccdd833bdec2207680ea5e9","slug":"41556994099-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद कुशीनगर का मामला....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर पालिका परिषद कुशीनगर का मामला....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा दे रहे दो ठग पकड़े
आरोपी हिरासत में, जांच कर मुकदमा दर्ज होगा : पुलिस
आउटसोर्सिंग के जरिए सुपरवाइजर के लिए चल रहा था साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के विवाह भवन में आउटसोर्सिंग के जरिए सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के दौरान दो ठग पकड़ लिए गए। एक ने अपने को सूचना विभाग का चपरासी तो दूसरे ने मंसाछापर पॉलिटेक्निक कॉलेज का लैब असिस्टेंट बताया। भर्ती कर रही कंपनी की प्रोपराइटर और साक्षात्कार देने आए तीन युवकों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर तहरीर दी है।
पालिका परिषद का कार्यालय इन दिनों विवाह भवन के प्रथम तल पर चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर मांगलिक कार्य के लिए बुकिंग की जाती है। इसी में दो दिन से ग्लोबल आई अंसर सिटी सेंटर, लखनऊ की कंपनी नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व निस्तारण के लिए कर्मियों की भर्ती कर रही है। भर्ती का कार्य कंपनी की डायरेक्टर आरती शुक्ला की देखरेख में हो रहा है। शनिवार दोपहर बाद हॉल में शोर होने पर पालिका कर्मी और भर्ती करने वाली कंपनी के लोग जुट गए। पूछताछ में पता चला कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी अभिषेक चौहान और झुंगिया बाजार के राजकुमार व मनीष की दो लोगों से बहस हो रही थी। आरोप है कि इन लोगों ने तीनों युवकों से एक-एक लाख रुपये की मांग की थी। इसी को लेकर नोकझोंक हो रही थी। नगर पालिका कर्मी दोनों आरोपियों को ईओ के कार्यालय में ले गए। वहां पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने कहा कि ठगी के आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।