छठी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 वर्षीय किशोरी गुरुवार देर शाम भोजन बनाने के लिए घर के पास खलिहान में रखी गन्ने की पत्तियां लेने गई थी। उसी दौरान गांव के चार किशोर पहुंच गए और किशोरी का मुंह दबा कर मक्के के खेत में उठा ले गए और बारी-बारी दुष्कर्म किया। एक घंटे तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहन दूसरे घर पर पशुओं की देखरेख कर रही मां को फोन कर पूछा। उसके बाद मां ढूंढने निकल गई।
सड़क पर दो युवक मिले जो पहरेदारी कर रहे थे, तभी छात्रा की आवाज सुनकर मां मक्के के खेत में पहुंच गई। मां को देख कर चारों आरोपी भाग निकले। वह बेटी को उठा कर घर लाई। छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़ित बेटी को लेकर मां थाने पहुंची और तहरीर दी। सूचना के बाद एसपी नार्थ गौरव वंशवाल और एसओ मौके पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि चारों आरोपी किशोर हैं। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।