फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीमावर्ती इलाकों में शराब के तस्कर सक्रिय

सीमावर्ती इलाकों में शराब के तस्कर सक्रिय

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में शराब के तस्कर सक्रिय
नेपाल से भी पहुंच रही अवैध शराब की खेप
विज्ञापन

- नाव से गंडक के रास्ते ठिकानों पर पहुंचाते है शराब
विद्याधर तिवारी
खड्डा। नेपाल से गंडक नदी के रास्ते नाव व जंगल के पगडंडी, सड़क मार्ग से बड़े पैमाने पर नेपाली शराब की तस्करी कुशीनगर और बिहार में की जा रही है। कारोबारी शराब को बेचकर दोगुना लाभ कमा रहे है। तस्कर बड़े पैमाने पर तस्करी के शराब की खपत यहां लाकर करते है।
सूत्रों की माने तो कुशीनगर और बिहार-नेपाल के तस्करों का सिंडिकेट नेपाल सीमा में गंडक नदी किनारे नांव पर गत्ते में भरे शराब को बोरों में भरकर लोड करते है। असलहा से लैस तस्कर रात के समय महराजगंज के निचलौल व सोहगीबरवा थाना क्षेत्र तथा कुशीनगर के खडडा, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गंडक नदी किनारे गांव के इच्छित स्थान पर यहां के तस्करों को सुपुर्द कर देते हैं। शराब से भरी कुछ नाव बिहार की सीमा में भी पहुंचा दिए जाते हैं। इन शराब को स्थानीय स्तर के गांवों के चौक चौराहों पर पहुंचा दिया जाता है। इसके अलावा नेपाली तस्करों की मदद से शराब जंगल की पगडंडी व सड़क मार्ग से साइकिल, बाइक, चार पहिया, ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, टैंपों और पैदल कम मात्रा में चिन्हित अड्डे पर पहुंचाई जाती है। इस मामले में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी गोपाल जी श्रीवास्तक का कहना है कि ऐसी सूचनाएं मिली है। इस पर नजर रखी जा रही है। सटीक सूचना मिलने पर पकड़ कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

------
क्या है कीमत
जानकार बताते हैं कि तस्करों ने शराब को अलग-अलग नाम दिया है। एक गत्ता (डब्बा में) तीस शीशी आती है। सोफी ब्रांड की कीमत नेपाल में 350 रूपये, ओठलाली की 550 रूपये, कस्तूरी की 1100 रूपये प्रति गत्ता है। यूपी में तीन गुना रेट में बेचा जाता है। बिहार पहुंचते ही मुंह मांगी कीमत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
निलंबित हुए थे तत्कालीन एसओ
अप्रैल 2016 में जिले के क्राइम ब्रांच की टीम ने नदी के किनारे से 2244 शीशी नेपाली शराब बरामद किया था तत्कालीन एसओ नवीन सिंह व दो सिपाहियों को मिलीभगत के आरोप में तत्कालीन एसपी दीपक भट्ट ने सस्पेंड कर दिया था। वर्ष नवंबर 16 में खड़डा के तत्कालीन एसओ श्री प्रकाश यादव ने बीरभार ठोकर के पास गंडक नदी से नाव पर लदी 2100 शीशी नेपाली शराब और असलहा के साथ नेपाली तस्कर कमलेश को गिरफ्तार किया था इसमें तीन नेपाली तस्कर भाग गए थे। उनको नामजद किया गया था। वर्ष 2018 अगस्त में एक हजार शीशी व सितंबर में बोलेरो सहित 1200 शीशी नेपाली शराब खड्डा पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed