झोलाछाप ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव के बहेरा टोला निवासी पन्नेलाल प्रसाद की पत्नी उमरावती (40) का पथरी का ऑपरेशन दुदही क्षेत्र के निजी अस्पताल में मंगलवार को हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे बुधवार को महिला की मौत हो गई। उनका कहना है कि मौत के बाद झोलाछाप ने महिला की हालत नाजुक बताकर अपनी गाड़ी से गोरखपुर भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने गाड़ी में ही महिला को देखकर करीब तीन घंटे पूर्व मृत्यु होने की जानकारी दी। गोरखपुर से परिजन शव लेकर घर आए।
नाराज परिजनों ने गाड़ी रोक कर सरपतही-बेलवा मार्ग जाम कर दिया। उसी दौरान झोलाछाप और उसके सहयोगी पीड़ित के घर पहुंच गए। नाराज परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिए। लोग वहां से किसी तरह जान बचा कर भागे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अफसर मौके पर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ हरिचरण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला काफी गंभीर है। मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।