{"_id":"59539c6f4f1c1b536b8b4625","slug":"41498651759-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नकदी, जेवर, कपड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर नकदी, जेवर, कपड़े चोरी
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कसया कस्बे के पडरौना मार्ग पर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर और कपड़े चुरा ले गए। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर गृह स्वामी ने थाने में तहरीर दी।
गृह स्वामी रुस्तम अली के अनुसार ईद में वे अपने पैतृक गांव तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बेलवाडीह गए थे। बुधवार को पड़ोसियों ने ताला टूटा होने की सूचना दी। सुबह कसया कस्बे के पडरौना रोड स्थित मकान पर पहुंचे तो यहां सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया था। रुस्तम अली के अनुसार चोरों ने आलमारी में रखे 70 हजार रुपये नकद, 25 हजार रुपये मूल्य के जेवर और 15 हजार रुपये के कपड़े चुरा लिए। रुस्तम ने कसया पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस चोरी की घटना के बारे में छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।