{"_id":"5945156e4f1c1be3678b48ae","slug":"41497699694-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से लदी गाड़ी पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं से लदी गाड़ी पकड़ी गई
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कसया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव के निकट गो वंश लदे वाहन को घेरकर चालक समेत पकड़ लिया। वाहन पर 10 गोवंशीय पशु लदे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। गो वंश समेत इस वाहन व चालक को कसया थाने ले आया गया।
फोरलेन हाइवे पर गोरखपुर की तरफ से बिहार की ओर जा रहे एक मालवाहन को कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने रोकने की कोशिश की गई। चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह के अनुसार उन्हें त्रिपाल से ढके इस वाहन में गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखते ही चालक तेजी से गाड़ी को आगे ले गया और फोरलेन से नीचे उतारकर शाहपुर-कुरमौटा मार्ग पर जाने लगा। चौकी इंचार्ज की सूचना पर कसया एसओ गजेंद्र राय भी फोर्स लेकर इस वाहन की घेराबंदी करने लगे। पुलिस ने कुरमौटा गांव के निकट गोवंश लदे इस वाहन को चालक समेत पकड़ लिया। वाहन पर 10 गोवंशीय पशु लादे गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वाहन चालक की पहचान पडरौना कोतवाली के गांव बसहिया बनवीरपुर निवासी शमशाद अली के रूप में हुई। चालक के पास से एक तमंचा भी मिला है। एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। गोवंशीय पशु स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दिए जाएंगे।