फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हादसे में चाय विक्रेता पिता-पुत्र समेत तीन घायल

हादसे में चाय विक्रेता पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Fri, 03 May 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे में चाय विक्रेता पिता-पुत्र समेत तीन घायल
बालखंडी चौराहे पर सायकिल मिस्त्री को ठोकर मारने के बाद चाय की दुकान में घुसी डिलेवरी वैन । - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। बालखंडी चौराहे पर गुरुवार को गैस एजेंसी की डिलिवरी वैन अनियंत्रित हो गई और साइकिल मिस्त्री को चपेट में लेने के बाद चाय की दुकान में घुस गई। साइकिल सवार और दुकान में काम कर रहे पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिलिवरी वैन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बढ़वलिया खुर्द निवासी 55 वर्षीय द्वारिका तथा बालखंडी स्थान निवासी फूलकुंवर बालखंडी चौराहे पर साइकिल मरम्मत तथा चाय की दुकान चलाते हैं। दोपहर में में द्वारिका किसी ग्राहक की साइकिल बना रहे थे। उसी दौरान गैस एजेंसी की डिलिवरी वैन अनियंत्रित होकर द्वारिका को चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए। बाद में वैन फूलकुंवर के चाय की दुकान में घुस गई। दुकान की दीवार के ऊपर रखा छप्पर गिर गया और दबकर फूलकुंवर और उनके पुत्र ऋषिकेश घायल हो गए। जिला अस्पताल से द्वारिका को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
पटहेरवा। हाईवे पर लवनिया के सामने बुधवार की रात बरात जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी तमकुही पहुंचा गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात 27 वर्षीय उपेंद्र जायसवाल पुत्र सूरज जायसवाल निवासी ओझवलिया थाना तरयासुजान अपने गांव के 30 वर्षीय सुशील के साथ बाइक से बरात के लिए निकले थे। लवनिया गांव से आगे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी तमकुही में डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल उपेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed