फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Tue, 21 Nov 2017 06:30 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
हादसे में क्ष्‍ा‌‌तिग्रस्‍त कार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
हाटा (कुशीनगर)।  सोमवार की रात हाटा कस्बे में आई एक बारात से वापस लौट रहे बारातियों की कार हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर मोतीपाकड़ श्रीकांत गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के गांव हौली बलिया से सोमवार को हाटा कस्बे के गांधी नगर मुहल्ले में बारात आई थी। बारात में शामिल हौली बलिया गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश जायसवाल आधी रात को अपनी कार से गांव के मनोज सिंह, मनीष जायसवाल और हरेंद्र के साथ वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

 कार सवार ये लोग हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर मोतीपाकड़ श्रीकांत गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उस वक्त किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की भोर में गांव के लोग सड़क की तरफ टहलने निकले तो क्षतिग्रस्त कार को देखकर नजदीक पहुंचे। गाड़ी में सवार चार में से दो लोगों की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन

 लोगों ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों मनीष और हरेंद्र को हाटा सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके अलावा मृत दिनेश जायसवाल और मनोज सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर पाकर घर वाले भी हाटा पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed