फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जलने से महिला की मौत

जलने से महिला की मौत

Sat, 21 Oct 2017 04:50 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
जलने से महिला की मौत
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। विवाहिता का पति आठ महीने से विदेश में है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी मनीष की शादी दो वर्ष पहले पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बडहरागंज गांव में माधुरी से हुई थी। इस दंपति का एक बच्चा भी है। लगभग आठ माह से मनीष विदेश में है। माधुरी भी आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। माधुरी के पिता के अनुसार ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। इस बावत पंचायत भी हो चुकी है। दहेज कम मिलने की बात कहकर मनीष ने माधुरी को उपेक्षा शुरू कर दी थी। अब वह दूसरी शादी की बात करने लगा था। विदेश जाने के बाद वह माधुरी से फोन पर भी बात नहीं करता था। सास-ससुर भी लांछन लगाकर प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह माधुरी की तबियत खराब होने की बात कही जा रही थी। चर्चा है कि बीमार माधुरी को पति से भी बात नहीं करने दी गई। बाद में माधुरी संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलस गई, जिसे खड्डा पीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की रात में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में खड्डा पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, ननद, नन्दोई और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ खड्डा संजय मिश्रा का कहना है कि मृतका के पिता के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed