{"_id":"5cb228c7bdec2213e64905c7","slug":"21555179719-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 20 एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 20 एकड़ गेहूं की फसल जली
Sun, 14 Apr 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाटा के पगरा और छपरा भगत के बीच गेहूं के खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा/मथौली बाजार। शनिवार को हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पगरा और छपरा भगत के बीच गेहूं के खेत में शनिवार को आग लग गई। करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
खेतों से धुआं और तेज लपटें देख लोग आग बुझाने दौड़ पड़े, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले आग फैल चुकी थी। एक युवक ने ट्रैक्टर से आग के आगे जुताई करने लगा। इससे आग आगेे बढ़ने से रुक गई। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और नगर पालिका के टैंकरों से पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया लिया गया।
घटना में सूर्यभान, भीमबली, गोबरी, श्रीमती, संतोष, प्रमोद, परभंस यादव, उर्मिला श्याम वर्मा, मुन्ना वर्मा, मुकेश वर्मा, सुदामा सिंह, बलिराम, प्रभु, भोला चौहान सहित कई किसानों का करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बाद में एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित किसानों को सांत्वना दी। एसडीएम ने क्षति का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
दूसरी ओर बिजली के तार से निकली चिंगारी से लोहेपार के शिवकुमार राव की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। लोगों ने बताया कि समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी क्षति हो सकती थी।