फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child dead, mother-grand father injured

हादसे में पांच माह के बच्चे की मौत, ससुर-बहू घायल

Tue, 22 Jan 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 22 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
child dead, mother-grand father injured
रामकोला तिराहे के पास ट्रक के आगे गिरने बच्चे की मौत का शव लेकर हास्पिटल में घूमते बच्चे के दादा। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। मंगलवार को पडरौना से इलाज कराकर बाइक से घर जा रहे ससुर-बहू और पांच माह का बच्चा ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में पांच माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि ससुर-बहू घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इस वजह से काफी देर तक कस्बे में जाम लगा रहा।
विज्ञापन


विजयपुर गांव के निवासी नथई ने बताया कि उनकी पुत्रवधू गीता देवी को कुत्ते ने काट लिया था। उसे एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने मंगलवार को जिला अस्पताल गए थे। उनका पांच माह का पौत्र जिसका अभी नामकरण भी नहीं किया गया था, गीता की गोद में था। वापस आते समय रामकोला में शहीद गेट के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से धक्का लग जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया और बाइक लेकर गिर पड़े। बच्चा ट्रक के पिछले पहिए के नीचे चला गया, जिसके नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नथई और उनकी पुत्रवधू गीता घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने नथई और गीता को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। यहां नथई का इलाज चल रहा है, लेकिन गीता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नथई की हालत में कुछ सुधार होने पर वह अपने पौत्र का शव सीने से चिपकाए इधर-उधर भटकते रहे। वह रो रोकर यही कह रहे थे कि अगर वह लोग इलाज कराने नहीं आए होते तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed