फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hospital seal

डिप्टी सीएमओ ने छापा मारा, अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील

Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
hospital seal
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पकड़ियार बाजार। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने शनिवार को क्षेत्र में संचालित पांच निजी अस्पतालों पर छापा मारा। उन्होंने अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। इसके अलावा एक एक्सरे और एक पैथालॉजी सेंटर को भी सील किया। डिप्टी सीएमओ जेएन सिंह शनिवार को कोटवा बाजार में संचालित निजी अस्पताल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उस अस्पताल में कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। न ही अस्पताल से संबंधित अभिलेख ही मिले। पांच मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। वहां भर्ती मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा भेजकर इस निजी अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन


कोटवा बाजार में ही संचालित एक मेडिकल स्टोर को भी अवैध रूप से अस्पताल के तौर पर संचालित पाए जाने पर उसके साथ साथ वहां संचालित एक एक्सरे सेंटर और पैथोलॉजी को भी सील कर दिया। पकड़ियार में संचालित दो अस्पतालों के अभिलेख जांच के लिए अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह छापेमारी की जा रही है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेंदु भूषण, शैलेश मिश्रा, मुकेश तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, बृजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed